आज राजधानी दून में बजेंगे इमरजेंसी सायरन, शहर के इन स्थानों पर सुनाई देगी आवाज

आज देहरादून की कुछ जगहों पर इमरजेंसी सायरन सुनाई देंगे। परीक्षण के बाद सायरन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन करेंगे। दरअसल, देहरादून शहर में शनिवार को लॉन्ग रेंज इमरजेंसी सायरन के टेस्टिंग के साथ उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल डालनवाला थाने पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने थाने में स्थापित किए गए आपातकालीन सायरन की एडवांस स्टेज को परखा।

8 से 16 किलोमीटर तक दूर तक सुन सकेंगे सायरन की आवाज: यहां पर मुख्यमंत्री धामी शाम 6 बजे पहुंचेंगे और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए आधुनिक आपातकालीन सायरन का उद्घाटन करेंगे। डीएम सविन बंसल ने बताया कि पहले चरण में 13 इमरजेंसी सायरन लगाए गए हैं। इन सायरनों की ध्वनि की रेंज 8 से 16 किलोमीटर तक है, जिससे दूर तक के लोग भी अलर्ट हो सकते हैं।

डीएम बंसल ने बताया कि देहरादून शहर के सभी स्थानों पर एक साथ सायरन की तेज आवाज सुनाई देगी, लेकिन इससे लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पहले से ही जानकारी दे दी गई है। पहले चरण में देहरादून के 4 स्थानों थाना ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटटाउन और रायपुर में 16 किलोमीटर रेंज के सायरन लगाए गए हैं।

इसी तरह थाना डालनवाला, पलटन बाजार, राजपुर रोड, पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी, कैंट, वसंत विहार, बिंदाल चौकी और पुलिस लाइन रेस कोर्स में 8 किलोमीटर रेंज के 9 सायरन लगाए गए हैं। जबकि, दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, चकराता में सायरन लगाए जाएंगे।




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!