देहरादून फर्नीचर व्यापारी से निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड

राजधानी में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. ताजा मामला देहरादून के फर्नीचर व्यापारी के साथ करोड़ों रुपए की ठगी का है. साइबर ठगों ने फर्नीचर व्यापारी को निवेश का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी कर डाली. आरोपी युवती ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दोस्ती की. उसके बाद निवेश करवाया. साइबर ठगों ने व्यापारी का विश्वास जीतने के लिए कुछ धनराशि व्यापारी के खाते में ट्रांसफर भी की. उसके बाद व्यापारी ने लालच में आकर साइबर ठगों के बताये अलग-अलग खातों में डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर किये.

सौरभ कुमार निवासी चंद्र रोड डालनवाला ने साइबर थाने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 7 जुलाई को एक युवती से उनकी पहचान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हुई. युवती ने दोस्ती करते हुए फर्नीचर और निवेश में काम करने को कहा. साथ ही उसे एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर एक खाता खोलने के लिए राजी किया. उसने कहा उनका ग्राहक सेवा उनसे टेलीग्राम पर मार्गदर्शन करेगा. उसके बाद 14 जुलाई 2025 को ग्राहक सेवा से फोन आया. उन्होंने एक ट्रेडिंग खाता खुलवाया. टेलीग्राम पर ग्राहक सेवा के बताए अनुसार धनराशि जमा करना शुरू कर दिया.

शुरुआत में पीड़ित ने अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से एक लाख रुपए निवेश किया. प्लेटफार्म में उन्हें लगभग 19 हजार रुपए का लाभ दिखाया गया. यह रकम उनके खाते में जमा कर दी गई. पीड़ित ने बताया उसके बाद 14 जुलाई से 6 अगस्त के बीच उनसे अलग-अलग खातों में निवेश के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए जमा करवाए गए. जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने धनराशि जारी करने से पहले एक बड़ी राशि जमा करने की मांग की. युवती से बात करने पर उसने कुछ टाल मटोल की गई. उसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पीड़ित ने जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए उन लोगों की जांच की जा रही है. उन्होंने अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लालच में न आयें. फर्जी निवेश ऑफर जैसे YouTube like सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश वेबसाइट ऑफर में निवेश न करें. किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें. कोई भी शक होने पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें. वित्तीय साइबर अपराध होने के बाद तुरंच 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें.




  • Related Posts

    परिवर्तन संकल्प यात्रा

    प्रदेश में कांग्रेस 28 और 29 जून को पर्वतीय क्षेत्रों की सभी विधानसभा सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता आमजन से सीधा संवाद कर सरकार के…

    राम मंदिर दान प्रकरण पर स्वामी कैलाशानंद गिरि का बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा

    राम मंदिर दान प्रकरण को लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिवर्तन संकल्प यात्रा

    परिवर्तन संकल्प यात्रा

    राम मंदिर दान प्रकरण पर स्वामी कैलाशानंद गिरि का बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा

    राम मंदिर दान प्रकरण पर स्वामी कैलाशानंद गिरि का बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा

    कॉर्बेट लैंडस्केप का मशहूर ‘भोला’ बाघ घायल, देर रात सफल रेस्क्यू; ढेला रेस्क्यू सेंटर में शुरू हुआ इलाज

    कॉर्बेट लैंडस्केप का मशहूर ‘भोला’ बाघ घायल, देर रात सफल रेस्क्यू; ढेला रेस्क्यू सेंटर में शुरू हुआ इलाज

    कैलाश मानसरोवर यात्रा

    कैलाश मानसरोवर यात्रा

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी
    error: Content is protected !!