एम्स ऋषिकेश में बड़ा घोटाला, पूर्व निदेशक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, CBI ने किया खुलासा

ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में 2.73 करोड़ रुपए के घपले का मामला सामने आया है. इस मामले में पूर्व निदेशक समेत कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है. आरोप है कि कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) की स्थापना के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं. कई जरूरी उपकरण और सामग्री खरीदी ही नहीं गई और कागजों पर भुगतान दिखाकर ठेकेदार को अनुचित फायदा पहुंचाया गया. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) कर रही थी. सीबीआई की जांच में आरोपी की पुष्टि हुई है.

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सीबीआई ने शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच शुरू की थी. जांच में पाया गया कि एम्स ऋषिकेश के तत्कालीन निदेशक डा. रविकांत, तत्कालीन एडिशनल प्रोफेसर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डा. राजेश पसरीचा और तत्कालीन स्टोर कीपर रूप सिंह ने ठेकेदार के साथ मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया.

आरोपियों ने न केवल कागजों में हेराफेरी की बल्कि महत्वपूर्ण फाइलें तक गायब कर दीं ताकि गड़बड़ी उजागर न हो सके. सीबीआई की टीम ने 26 मार्च 2025 को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में छापेमारी की टीम ने 16 बिस्तरों वाले कोरोनरी केयर यूनिट की निविदा फाइल मांगी, लेकिन स्टोर अधिकारी दीपक जायसवाल ने बताया कि वह लंबे समय से गायब है. सीबीआई के अनुसार रिकार्ड रूम में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन दस्तावेज का कोई सुराग नहीं मिला.

जानकारी के मुताबिक, यह ठेका 5 दिसंबर 2017 को दिल्ली की कंपनी को दिया गया था. वर्ष 2019 और 2020 के बीच में सामान की खरीदारी हुई थी. बावजूद इसके 16 बेड की केयर यूनिट एक भी दिन नहीं चली, जिसका लाभ आज तक मरीजों को नहीं मिला.

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि ठेकेदार प्रो मेडिक डिवाइसेज नई दिल्ली ने न तो तय सामग्री उपलब्ध कराई और न ही निर्माण कार्य पूरा किया. स्टॉक रजिस्टर में इन वस्तुओं की एंट्री दर्ज थी.

  • 200 वर्ग मीटर ठोस सामग्री सतह दीवार पैनल.
  • 91 वर्ग मीटर ठोस खनिज सतह छत.
  • 10 मल्टी पैरा मॉनिटरएयर प्यूरीफायर.

संयुक्त जांच समिति (JSC) की रिपोर्ट में साफ कहा गया कि 2.73 करोड़ रुपए की वस्तुएं और सिविल कार्य कभी पूरे हुए ही नहीं, फिर भी इनका भुगतान कर दिया गया. आरोप है कि यह सब तत्कालीन निदेशक डा. रविकांत, डा. राजेश पसरीचा और स्टोर कीपर रूप सिंह की मिलीभगत से किया गया.

दिल्ली के शकरपुर स्थित प्रो मेडिक डिवाइसेज के मालिक पुनीत शर्मा को भी इस धोखाधड़ी का जिम्मेदार पाया गया. हालांकि, जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शर्मा का निधन हो चुका है. बावजूद इसके उनके फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित हुआ है.

  • Related Posts

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन व पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य व आध्यात्मिक गरिमा की…

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    आज शनिवार को देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा देहरादून महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को राज्यसभा सांसद व उत्तर-पूर्व जोन के प्रशिक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण
    error: Content is protected !!