विजयदशमी पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी पूरी

उत्तर भारत के चार धामों में शामिल श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि इस वर्ष 2 अक्टूबर को विजयदशमी के पावन पर्व पर घोषित की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैदिक परंपराओं और पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद करने की तिथि का निर्णय लिया जाएगा।

परंपरा के अनुसार, बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की तिथि हर वर्ष विजयदशमी के दिन ही तय की जाती है। इस वर्ष भी इसी परंपरा का पालन करते हुए 2 अक्तूबर को दोपहर बाद मंदिर परिसर में धर्माचार्यों और वेदपाठियों की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त निकाला जाएगा।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारियों की उपस्थिति में धाम के मुख्य पुजारी (रावल) कपाट बंद होने की तिथि की विधिवत घोषणा करेंगे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, इस दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रियाएं और आयोजन जैसे पंज पूजाएं, उद्धव जी और कुबेर जी का पांडुकेश्वर प्रस्थान, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ जी का नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान का मुहूर्त और कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर अगले वर्ष 2026 में होने वाली यात्रा की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत भी की जाएगी। भंडार सेवा हेतु परंपरागत रूप से पगड़ी भेंट की जाएगी, जो यात्रा की अगली कड़ी का प्रतीक मानी जाती है।




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!