उत्तराखंड में जमीन के लालच में पति बना हैवान, पत्नी को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है. जहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी उसकी जान ले ली. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया.

जानकारी के मुताबिक, घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 5 की है. जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मामले में मृतका मंजू के पिता ने पुलिस में एक शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि करीब 22 साल पहले उनकी बेटी की शादी घनश्याम से हुई थी.

घनश्याम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद का रहने वाला है, लेकिन कामकाज के सिलसिले में लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था. उसके साथ उसकी पत्नी मंजू भी साथ रहती थी. उनका एक बेटा भी है.

मृतका के पिता का आरोप है कि घनश्याम अक्सर शराब के नशे में मंजू के साथ मारपीट करता था. कई बार वो नशे में इतना धुत हो जाता था कि उसे होश तक नहीं रहता था कि वो क्या कर रहा है? इसके चलते मंजू लगातार परेशान रहती थी.

शिकायत में ये भी बताया गया है कि मंजू के नाम कुछ जमीन है, जिस पर घनश्याम का कब्जा करने का इरादा था. वो जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन मंजू ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. पत्नी को आशंका थी कि घनश्याम शराब के नशे में जमीन भी बेच देगा. इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था.

 बताया जा रहा है कि सोमवार यानी 29 सितंबर को इसी विवाद के चलते घनश्याम ने मंजू की डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!