पटवारी के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, डीएम ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच के दिए आदेश

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तैनात राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) प्रकाश चंद्र देवतल्ला को रिश्वत मांगने के आरोपी में जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है. पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला के रिश्वत मांगने के कुछ

ऑडियो वायरल हुए थे, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया था और जांच के आदेश दिए. प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए है, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने मंगलवार को पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.आरोप है कि भूमि का खसरा देने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामलों में जिलाधिकारी नैनीताल ने पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला को निलंबित किया है. दरअसल, आरोपी राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ जिलाधिकारी को विभिन्न आरोप प्राप्त हुए.

Nainital District Magistrate

आरोप में बताया गया कि तहसील नैनीताल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र देवतल्ला का फेसबुक (सोशल मीडिया) पर रिश्वत मांगने की वार्ता का ऑडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित हुआ है. जांच के बाद ऑडियो में आवाज पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला की ही निकली.

पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला पर सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने, कार्य को बेवजह देरी करने और भूमि का खसरा देने के आरोप में 25 से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है. नैनीताल जिलाधिकारी के आदेश पर पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला को निलंबित करते हुए उन्हें तहसील खनस्यूं में सम्बद्ध किया गया है.

इसके अलावा जिलाधिकारी नैनीताल ने मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए है. प्रशासन की तरफ से साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर पटवारी प्रकाश चंद्र देवतल्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी नैनीताल ने जनपद के सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने आचरण को पूर्णतः पारदर्शी एवं जनहित पर करें.

इसके अलावा जिलाधिकारी नैनीताल ने आमजन से अपील भी की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तत्काल जिला प्रशासन और संबंधित प्राधिकरण व टोल फ्री नंबर 1064 पर दे सकते है.

बता दें कि इससे पहले भी नैनीताल जिले में सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने के कई मामले सामने आ चुके है, जिन पर उत्तराखंड पुलिस की विजिलेंट यूनिट ने कार्रवाई की है. रिश्वत मांगने के आरोप में कई सरकारी कर्मचारी इस वक्त जेल में बंद है.




  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!