CCTV और सोशल मीडिया का कमाल, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी यूपी से गिरफ्तार – Doon Ujala

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने यूपी के हरदोई से किया गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

सलाकू निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेलाकुई पर 22 सितंबर को सूचना दी कि मेरी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है. जिस पर थाना सेलाकुई पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई. परिजनों ने आशंका जताई की दूसरे ध्रम का कोई दूसरा लड़का उनकी लड़की को भगाकर ले गया है. पुलिस ने इसके बाद नाबालिग की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली. जिसके बाद आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र की गई. आरोपी के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पैनी नजर रखी गई. इसके बाद आरोपी और गुमशुदा नाबालिग के हरदोई उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली. पुलिस ने इसके बाद टीम को हरदोई रवाना किया. टीम ने नाबालिग को हरदोई से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

सेलाकुई थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया आरोपी की पहचान अफान पुत्र उस्मान निवासी सराय तोक जनपद हरदोई के रूप में की गई है. नाबालिग ने बताया आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

वहीं, दूसरी और कालसी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. कालसी पुलिस ने बताया वारंटी की पहचान जयपाल पुत्र प्रेमदास निवासी कोटी कनसर चकराता के रूप में हुई है. आरोपी को कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!