नशे में धुत एसएचओ राजपुर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, SSP ने किया सस्पेंड

राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का एक वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया है. जिसके बाद एसएसपी देहरादून ने थानाअध्यक्ष राजपुर को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले में जांच के निर्देश भी दे दिये गये हैं. मामला राजपुर क्षेत्र में एक्सीडेंट से जुड़े मामले का था. जिसका वीडियो वायरल रहा था. जिसका एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है.

वायरल वीडियो में एसओ राजपुर प्रथम दृष्टया सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण करते हुए दिखाई दिये. मामले में एक्शन लेते हुए देहरादून एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाअध्यक्ष राजपुर को निलंबित किया है. साथ ही उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश भी दिये गये हैं.

उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाअध्यक्ष कालसी को थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया. उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमअनुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच की जाए.

एसएसपी देहरादून ने कहा कानून सबके लिए बराबर है. इसमें किसी को भी किसी तरह की छूट नहीं दी जा सकती है. एसएसपी देहरादून ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए सभी को एक संदेश देने की कोशिश भी की है.

एक अक्टूबर रात नौ बजे राजपुर क्षेत्र में थानाध्यक्ष ने नशे में धुत होकर अपनी कार से एक के बाद कई वाहनों को टक्कर मारी. जिसके बाद मौके पर जमकर हमंगा हुआ. इस दौरान राजपुर थानाध्यक्ष ने मौके से भागने की कोशिश की. मौके पर मौजूग लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसका संज्ञान देहरादून एसएसपी मे लिया. देर रात को इस मामले में बड़ा एक्शन लिया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!