पिरान कलियर दरगाह परिसर से चार साल की मासूम अचानक लापता, पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर से एक चार साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. बताया गया है कि लापता मासूम अपनी मां के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आई थी. घटना की जानकारी मिलते ही दरगाह क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद थाना काठ ईदगाह नई बस्ती निवासी गुलशन अपनी मां आमना और चार वर्षीय बेटी साबरीन के साथ करीब एक माह पहले पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आई थी. बीते एक महीने से गुलशन अपनी मां आमना और चार वर्षीय बेटी साबरीन के साथ पिरान कलियर में रह रही थी.

बताया गया है कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह दरगाह परिसर में जियारत के लिए पहुंची थीं. दरगाह परिसर में जायरीनों की भारी भीड़ जमा थी. इसी भीड़-भाड़ के बीच साबरीन अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने साबरीन की दरगाह परिसर में काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली.

इसके बाद परिजनों ने साबरीन को आसपास के क्षेत्रों में भी घंटों तक तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल पिरान कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की गई.

इस घटना से दरगाह क्षेत्र में आए जायरीनों और स्थानीय लोगों में चिंता व दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस टीम लापता बच्ची की तलाश में जुटी हुई है. पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि नानी आमना की तरफ से तहरीर मिली है. तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं. आसपास के जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है और आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी को बच्ची या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत ही नजदीकी पुलिस को सूचना दें.

पिरान कलियर में इससे पहले भी बच्चे चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप कर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई है.

  • Related Posts

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन व पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य व आध्यात्मिक गरिमा की…

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    आज शनिवार को देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा देहरादून महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को राज्यसभा सांसद व उत्तर-पूर्व जोन के प्रशिक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण
    error: Content is protected !!