CM धामी ने किया” भगवत गीता का योग विज्ञान ” का विमोचन – Doon Ujala

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री मद भगवतगीता पर परम हंस योगानंद द्वारा की गई टीका ” ईश्वर अर्जुन संवाद ” ( God talk with arjuna) के संक्षिप्त संस्करण ” भगवतगीता का योग विज्ञान ” का विमोचन मुख्य मंत्री निवास में किया।

इस अवसर पर योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (yss) के अल्मोडा जिले के द्वाराहाट आश्रम से आए सन्यासी स्वामी वासुदेवा नंद और स्वामी धैर्या नंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वामी वासुदेवा नंद ने मुख्य मंत्री को योगदा सत्संग सोसाइटी की आध्यातमिक, शैक्षणिक और सामाजिक सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। स्वामी जी ने उनको द्वाराहाट आश्रम के द्वारा संचालित साधना और स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य समजोपयोगी सेवा कार्य कर्मों के बारे में भी अवगत कराया।

स्वामी ने धामी को बताया कि अल्मोड़ा के द्वाराहाट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित पवित्र गुफा में ही अमर गुरु महावतार बाबाजी ने काशी के महान योगी श्यामा चरण लाहडी जिनको लाहडी महाशय के नाम से जाना जाता है को” क्रियायोग ” की दीक्षा दी थी। यह वही ” क्रियायोग” है, जिस के बारे में भगवान् श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरु क्षेत्र के मैदान में दिया था।

श्रीमदभागवत गीता में भी इसका उल्लेख है। स्वामी ने मुख्य मंत्री को अवगत कराया कि हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र से निकले इसी क्रिया योग विज्ञान और संबधित ज्ञान परंपरा को परमहंस योगानंद ने अपने ग्रंथों, पुस्तकों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व में पहुँचाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परम हंस योगानंद की शिक्षाओं को युग प्रेरक बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ग्रंथ मानवता के लिए आंतरिक आत्म बोध, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा, दिशा और मार्ग दर्शक होते हैं। इस अवसर पर योगदा की देहरादून मंडली के डा अनिल कौल, आशुतोष डोरा भी उपस्थित रहे।




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!