धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 17 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या – Doon Ujala

उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है। केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। अभी तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अधिकांश तीर्थयात्री जत्थे के साथ यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

इस साल भी चारधाम यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने अपनी जान भी गंवाई हैं. ज्यादातर मौतें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों हृदयाघात और ऊंचाई से जुड़ी दिक्कतों के चलते हुई हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि पिछले साल यानी 2024 में जहां कुल 246 श्रद्धालुओं की मौत दर्ज की गई थी। वहीं, इस साल यह संख्या घटकर लगभग 189 पर आ गई।

चारधाम यात्रा के दौरान इस साल भी सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में हुई हैं। करीब 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 18 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई तय करनी पड़ती है। कई श्रद्धालु बिना स्वास्थ्य जांच के इस चढ़ाई पर निकल पड़ते हैं, जिसके चलते उन्हें ऊंचाई पर सांस लेने में तकलीफ, हृदय की धड़कन तेज होने और थकावट जैसी समस्याएं घेर लेती हैं।

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार भी मानते हैं कि ज्यादा समस्या केदारनाथ में हृदय गति रुकने की वजह से होती है। उम्रदराज लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ज्यादातर मौत के कारणों में हृदयाघात, लो ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन की कमी और स्ट्रोक आदि शामिल हैं। जो इन ऊंचे इलाकों में बहुत आम हैं। कई बार श्रद्धालु तीर्थ यात्रा को केवल धार्मिक आस्था का विषय मानकर शरीर की सीमाओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जो घातक साबित होता है।

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!