शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन – roglognews

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

मां गंगा के धाम गंगोत्री के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। अब अगले छह माह शीतकाल में मां गंगा के दर्शन मुखबा (मुखीमठ) में होंगे। कपाट बंद होने के मौके पर धाम परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं स्थानीय विधायक सुरेश चौहान ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आने का आहवान किया।

चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। आज अन्नकूट पर्व के अवसर पर 11.30 बजे गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट पूर्ण विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के मौके पर पूरा धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले गंगोत्री धाम में उपस्थित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की उत्सव मूर्ति के दर्शन कर अभिषेक पूजा में भाग लिया।

कपाट बंद होने के बाद हर-हर गंगे जय मां गंगे के उद्घोष के साथ मां गंगा की उत्सव मूर्ति डोली में विराज कर परम्परानुसार मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। तीर्थ पुरोहितों की अगवानी एवं गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान की मौजूदगी में मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा लोक वाद्य यंत्रों और सेना के बैंड की धुनों के साथ रवाना हुई।

यह डोली यात्रा आज रात्रि में चंडी देवी मंदिर मार्कण्डेय पुरी में प्रवास करेगी, और कल सोमेश्वर देवता की अगवानी में गंगा की डोली यात्रा मुखबा पहुंचेगी। यहां पर उत्सव प्रतिमा को शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में विराजमान किया जाएगा। शीतकाल में श्रद्धालु मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!