हरिद्वार में महिला को आग की लपटों में घिरा देख लोगों के उड़े होश, पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले के लक्सर में एक महिला आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई. आस पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में हरिद्वार के अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला घरेलू हिंसा से परेशान चल रही थी. जिससे वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया. उधर, पुलिस ने पीड़िता के भाई के तहरीर पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली के रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला ने कथित रूप से घरेलू हिंसा से परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी. शादी के पांच साल बीत जाने के बाद महिला की कोई संतान नहीं हुई. आरोप है कि इसे लेकर ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसे ताने मारते और प्रताड़ित करते थे. इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

बताया जा रहा है कि पीड़िता ससुराल में थी और उसके जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी. आसपास के ग्रामीण में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. वो आग की लपटों में घिरी हुई थी. पीड़िता को आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़िता 60 फीसदी झुलस चुकी थी. ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को लेकर नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देखते महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

वहीं, आग लगने से महिला बुरी तरह से करीब 60 फीसदी झुलसी है. जिसका अभी देहरादून में उपचार चल रहा है. आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने महिला के मायके वालों को सूचना तक नहीं दी. वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा के ऐसे मामले समाज के लिए शर्मनाक हैं. पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!