BJP विधायक ने खोला अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा!, बोले आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य अभी अधूरा है

उत्तराखंड आज अपनी 25वीं वर्षगांठ की दहलीज पर खड़ा है। इन 25 सालों में राज्य की सत्ता पर बैठी राजनैतिक पार्टियां प्रदेश में विकास के कई दावे करती है। लेकिन इन्ही दावों की पोल उनके विधायक ने खोल कर रख दी है।

आपने अक्सर देखा होगा प्रदेश में सत्ताधारी दल बीजेपी अपने सभी कार्यक्रमों में राज्य के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों का विकास अब भी अधूरा है। इस बात को खुद राज्य में सत्ता पर काबिज पार्टी के विधायक ने कबूला है। सत्ताधारी पार्टी BJP विधायक खजानदास ने खुद अपने पार्टी की पोल खोल कर रख दी है।

राजपुर विधायक खजानदास ने अपनी पार्टी की पोल खोल कर रख दी है। देहरादून नगर निगम के एक कार्यक्रम में विधायक ने भी ये माना है कि उत्तराखंड के निर्माण के पीछे जिन आंदोलनकारियों की शहादत है, उनके सपनों का राज्य आज भी अधूरा है। विधायक के मुताबिक सरकार को अब पहाड़ों में उद्योग स्थापित करने और स्थानीय रोजगार सृजन पर फोकस करना चाहिए।

बता दें अपनी ही सरकार के दावों के खिलाफ बयान देना ऐसा कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सत्ताधारी दल के कई नेता ऐसे बयान दे चुके है, जो हकीकत को उजागर करने का काम करते है। विधायक का ये बयान इस बात की तस्दीक जरूर करता है कि पहाड़ों के दूर दराज के इलाकें आज भी विकास की राह देख रहे हैं।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!