रील देखकर चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, उगले कई राज – roglognews

रील देखकर चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, उगले कई राज

पटेल नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बल्लूपुर के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने ऊपर चढ़े उधार को उतारने के लिए उसने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी. आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर घटना को अंजाम दिया था. साथ ही पुलिस से बचने के लिए घटना के दौरान अपनी मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को निकाल दिया था और पहचान छिपाने के लिए घटना से पहले और बाद में कही भी हेलमेट को नहीं उतारा था.

गौर हो कि 19 अक्टूबर को सूरज रावत ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माता लक्ष्मी रावत नयागांव से प्रेमनगर की ओर जाते समय बाबा फार्म के पास किसी अज्ञात बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर उनके गले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए. इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर आरोपी ने घटना में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था और घटना से पहले और घटना के बाद रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं उतारा. जिसके कारण आरोपी की पहचान करनी मुश्किल हो गई. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बल्लूपुर के पास से घटना में शामिल आरोपी 22 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार किया गया. जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी के बल्लूपुर चौक के पास स्थित घर से घटना में छीनी गई चेन बरामद कर ली.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!