उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, देखिए सूची

उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं. शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में सूबे के 16 आईपीएस अधिकारी और 8 पीपीएस यानी प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इसके साथ कुछ जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं.

उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजी अभिनव कुमार को राज्य खुफिया प्रमुख नियुक्त किया है. इसके अलावा इस ट्रांसफर लिस्ट में आईपीएस अधिकारी पीवीके प्रसाद, अभिनव कुमार और नीलेश आनंद भरणे के अलावा ऊपर से लेकर नीचे तक के आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां में फेरबदल किया गया है.

आईपीएस अधिकारी पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन की जिम्मेदारी हटा ली गई है. इसके अलावा अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, अमित कुमार सिन्हा से निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जिम्मेदारी हटा ली गई है. एपी अंशुमान को निदेशक अभियोजन बनाया गया है. इसी तरह से विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार से हटाया गया है.

UTTARAKHAND POLICE TRANSFER

नीलेश आनंद भरणे को निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ/एएनटीएफ बनाया गया है. उनसे पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हटा ली गई है. इसके अलावा अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार बनाया गया है. सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रह्लाद नारायण मीणा को पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है. अभी तक वे नैनीताल की एसएसपी थे. यशवंत सिंह को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है. उनसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी हटा ली गई है.

UTTARAKHAND POLICE TRANSFER

प्रांतीय पुलिस सेवा में इनके हुए ट्रांसफर: प्रांतीय पुलिस सेवा की बात करें तो प्रकाश चंद्र को उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर बनाया गया है. मनोज कुमार कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. रेनू लोहानी को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है.

स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर बनाया गया है. मनीषा जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार बनाया गया है. अभय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार होंगे. कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक विकासनगर बनाया गया है.

UTTARAKHAND POLICE TRANSFER

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!