युवक की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव – Doon Ujala

उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशु (20) पुत्र इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आशु देहरादून में फर्नीचर का काम करता था, रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

सोमवार शाम करीब छह बजे एक पेट्रोल पंप के पास लोगों ने गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक का गला तेज धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में टीमों को लगा चुकी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।परिजनों का कहना है कि आशु की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी रंजिश की जानकारी है। अचानक हुई इस निर्मम हत्या से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने घटना की जल्द खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस वारदात के कारणों और आरोपी तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!