मुनाफे के लालच में ठगी का शिकार, एसटीएफ ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दबोचा – roglognews

मुनाफे के लालच में ठगी का शिकार, एसटीएफ ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दबोचा

फर्जी वेबसाइट बनाकर निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. साइबर ठगों ने पीड़ित को मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर 46 लाख रुपए की ठगी कर डाली. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ठगी की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार डालनवाला निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी ने उससे लाखों रुपए की ठगी कर डाली. ठगों ने फर्जी वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र और लाइसेंस दिखाकर कर पीड़ित को वैध प्लेटफार्म होने का भ्रम दिया गया और निवेश पर लाभ दिखाकर अधिक निवेश करवा लिया.

जब पीड़ित ने अपना मूलधन और लाभ वापस लेने का अनुरोध किया तो संचालकों ने अलग-अलग बहाने बनाकर बार-बार अग्रिम शुल्क और अतिरिक्त भुगतान की मांग की. फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से निवेश के नाम पर पीड़ित से 46,01,750 रुपये की ठगी की गई. शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर मोहम्मद फैजान निवासी डेरिया, पानी की टंकी, नई बस्ती, जसपुर, जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया है.

साइबर ठग फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट में निवेश कर मोटी कमाई का प्रलोभन देकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. वेबसाइट से जोड़ने के लिए एक महिला ने खुद को लॉजिस्टिक कंपनी की उद्यमी बताकर विश्वास में लिया. पीड़ित ने 23 अप्रैल 2025 से वेबसाइट के माध्यम से निवेश शुरू किया. वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र और लाइसेंस दर्शाकर उसे यह विश्वास दिलाया गया कि प्लेटफार्म वैध है.

जब पीड़ित ने लाभ की निकासी करनी चाही, तो ठग तरह-तरह के बहाने बनाने लगे. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती बताई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया है कि आरोपी लगातार फर्जी वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र और लाइसेंस दिखाकर कर पहचान पत्र, अलग-अलग मोबाइल नंबर और अलग-अलग बैंक खातों का प्रयोग करके धोखाधड़ी करता था, ताकि पीड़ितों को ठगा जा सके और पुलिस की पकड़ से बचा जा सके.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!