उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा साले की मौत

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल यहां पर एक लोडर वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक पर सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा होते ही लोडर वाहन चालक मौके से फरार हो गया. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी.

रुड़की क्षेत्र के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में ग्राम तेलपुरा पुल के पास एक लोडर वाहन (डीसीएम) ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार जीजा और साले की मौत हो गई. घटना 31 अक्टूबर शुक्रवार शाम उस समय हुई, जब सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा, मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अपने साले काका निवासी ग्राम अन्नेकी जनपद हरिद्वार के साथ बाइक पर सवार होकर अन्नेकी गांव जा रहा था, जैसे ही उनकी बाइक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा गांव के पास पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक लोडर वाहन (डीसीएम) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया है कि हादसा होने के बाद वाहन चालक लोडर को छोड़कर मौके से फरार हो गया. उधर हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. हालांकि इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, इसी बीच किसी ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा.

इसी के साथ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि मृतक जीजा-साले हैं, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!