ट्रेन की चपेट में आकर दलदल में फंसा हाथी, 15 घंटे बाद भी वन विभाग गायब

उधमसिंह नगर जिले के पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में आज एक बड़ा हादसा हुआ। जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही वह पास में बने दलदल जैसे गड्ढे में जा गिरा।

घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में जंगल पार कर रहा एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद, वह पास की एक खाई में गिर गया, जो अब दलदल में बदल गई है। हैरानी की बात यह है कि 15 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस बीच हाथी अब भी जिंदा है और दलदल में फंसा हुआ है

स्थानीय लोग गड्ढे से पानी निकालकर हाथी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दलदल गहरा होने के कारण हाथी को निकालना बेहद मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग और रेलवे दोनों की लापरवाही से यह स्थिति बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अधिकारी समय पर पहुंचते, तो हाथी को इतनी देर तक दलदल में तड़पना न पड़ता।

बता दें इस घटना से रेलवे के पूर्व में किये दावों की पोल साफ नजर आ रही है। रेलवे की ओर से पूर्व में दावा किया था कि जंगल से गुजरने वाली इस लाइन पर सेंसर लगे हैं जो ट्रैक पर किसी भी जानवर की हलचल को पकड़कर ट्रेन को रोक देते हैं, लेकिन इस घटना ने इन दावों की हकीकत उजागर कर दी है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!