कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, हर-हर गंगे के जयकारे गूंज उठा हरकी पैड़ी

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. हरकी पैड़ी में लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर पवित्र गंगा स्नान कर रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

बता दें कि रात के पहले पहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जबकि ब्रह्म मुहूर्त में हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाने वालों की लंबी कतारें लग गईं. ठंडी हवाओं और सर्द मौसम के बावजूद भक्तों की आस्था ठंडी नहीं पड़ी. गंगा तट पर “हर-हर गंगे” के जयकारे गूंज उठे. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का दिन देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा में स्नान करते हैं.

वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. सुरक्षा के लिए हरकी पैड़ी सहित सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं महिला घाटों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है. यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बाहरी पार्किंग से लेकर घाटों तक पुलिस मुस्तैद है. भक्ति, सुरक्षा और अनुशासन के संग हरिद्वार आज पूरी तरह आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!