बर्फ की चादर से ढका भगवान बद्री विशाल का दरबार, चारों ओर सफेदी से मनमोहक हुआ दृश्य – roglognews

बर्फ की चादर से ढका भगवान बद्री विशाल का दरबार, चारों ओर सफेदी से मनमोहक हुआ दृश्य

बद्रीनाथ धाम में बुधवार को सुबह बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है. मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. ये दृष्य देखते ही बन रहा है. इस बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. वहीं केदारनाथ में भी बर्फबारी से मंदिर और आसपास के भवन बर्फ से ढक चुके हैं.

बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को 2:56 मिनट पर बंद होंगे. इस दौरान विधि विधान से सारे अनुष्ठान के बाद कपाट बंद किए जाएंगे. इस साल अब तक चारधाम यात्रा के लिए रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे. केदारनाथ धाम में 1 अक्टूबर तक 16 लाख 2 हजार 420 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 7 लाख 5 हजार 492 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 6 लाख 4 हजार 434 श्रद्धालु पहुंचे हैं.

वहीं बद्रीनाथ धाम की बात की जाए तो यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार है. इसी तरह हेमकुंड साहिब में 2 लाख 67 हजार 664 श्रद्धालु पहुंचे हैं. अगर सभी जगह को मिलाकर देखा जाए तो अब तक 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!