सीएम पुष्कर धामी का हुआ स्वागत! पूर्व सैनिक सम्मेलन में की घोषणाओं की बौछार – roglognews

सीएम पुष्कर धामी का हुआ स्वागत! पूर्व सैनिक सम्मेलन में की घोषणाओं की बौछार

सीएम पुष्कर धामी ने हल्द्वानी नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में शामिल होकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी सैनिकों और उनके परिजनों से मिले । उन्होंने कहा वह असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी भवन का निर्माण तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के आवास का पुनर्निर्माण किए जाने, विभिन्न युद्धों एवं सीमांत झड़पों में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं तथा युद्ध दिव्यांग सेवा मुक्त सैनिकों को देय आवासीय सहायता अनुदान की राशि ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने की घोषणा की।

सीएम ने कहा उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने सदैव देश को अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण से ओतप्रोत वीर सपूत दिए हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा हमारे सैनिकों की वीरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ने न केवल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि समूचे राष्ट्र का गौरव भी बढ़ाया है। देश के इन प्रहरियों का सम्मान और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल विधायक बंशीधर भगत ,डा मोहन बिष्ट , राम सिंह कैडा , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!