महिला ट्रैफिक सिपाही को पहले ‘कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ कहकर दी धमकी

नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तहसील चौक पर एक दिन पहले ‘तुझे मैं कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ की धमकी देकर गए विक्रम चालक ने अगले दिन महिला सिपाही पर विक्रम टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया. किसी तरह महिला सिपाही विक्रम ऑटो की चपेट में आने से बची.

घटना की जानकारी महिला सिपाही के एसपी ट्रैफिक को दी. उसके बाद महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर विक्रम चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार तहसील चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबल रेशमा के पास थी. बीते कई दिनों से वह लगातार विक्रम चालकों द्वारा लेफ्ट टर्न घेरने की शिकायतों पर कार्रवाई कर रही थीं. तीन नवंबर को जब उन्होंने विक्रम संख्या 1742 को नो पार्किंग से हटवाया, तो चालक भड़क गया. उसने जाते-जाते रेशमा को धमकी दी कि “तुझे मैं कल का सूरज नहीं देखने दूंगा.”

रेशमा ने उस वक्त इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन अगले ही दिन यानी चार नवंबर को वही चालक फिर तहसील चौक पहुंचा और बदनीयती से विक्रम को उनकी ओर तेजी से बढ़ा दिया. किसी तरह महिला सिपाही पीछे हटकर विक्रम की चपेट में आने से बची. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से फरार हो गया.

राजधानी देहरादून में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. 4 नवंबर को ही एक रॉटविलर कुत्ते के मालिक ने एक ऑटो चालक को कुत्ते से कटवा दिया था. ऑटो चालक का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने हॉर्न बजाया था. रॉटविलर कुत्ते के मालिक को ऑटो चालक का हॉर्न बजाना पसंद नहीं आया था.

इसी तहर कोटद्वार में मामूली विवाद में लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. पुलिस का एक अधिकारी बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागा था. पुलिस टीम दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई थी. उसी दौरान ये घटना हुई थी.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप
    error: Content is protected !!