हरिद्वार में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में हुआ हंगामा, धरने पर बैठे परिजन

हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई. इस दौरान महिला के पति और परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाये. अब यह मामला अब काफी गरमा गया है. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन धरने पर बैठ गए.

हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने बमुश्किल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान परिजन और ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. गुस्साए परिजन अभी भी अस्पताल के बाहर डटे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी अंकित की पत्नी आरती (22 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने के चलते शुक्रवार के दिन राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने गर्भवती महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद उसके परिजन महिला को लेकर नया हरिद्वार कॉलोनी के देवभूमि अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों का आरोप हैं कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले तो 40 हजार रुपये की मांग की. कुछ समय बाद फीस बढ़ाकर 65 हजार रुपए कर दी.

वहीं, पैसे की व्यवस्था के बीच ही ऑपरेशन किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में प्रसूता की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजन आग-बबूला हो गए. अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सभी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए. इसके बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया. इस दौरान मृतका के परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने बमुश्किल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है. टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में है. वहीं इलाके में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!