उत्तराखंड को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, डाक टिकट किया जारी, 28 हजार किसानों को तोहफा

उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शामिल हुए. देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित राज्य की रजत जयंती के मुख्य समारोह में शामिल होकर पीएम मोदी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सरकार ने यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने का प्रतीक के तौर पर आयोजित किया है.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 930 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7 हजार 210 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 28 हजार से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अमृत योजना के तहत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में एक विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र और नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल है.

प्रधानमंत्री ने दो प्रमुख जल-क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिसमें सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (प्रति दिन मिलियन लीटर) पेयजल की आपूर्ति करेगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल प्रदान करेगी और सिंचाई में सहायता के साथ बिजली पैदा करेगी. इसके अलावा विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना और नैनीताल में एक अत्याधुनिक डेयरी प्लांट समेत कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. वहीं समारोह में हजारों लोग शामिल हुए.

वहीं उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती समारोह के संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने गढ़वाली में किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधु, दीदी भूली- दाणा स्यांणा, आप सब्यूथैं म्यार नमस्कार’. पीएम मोदी ने अपने पूरे संबोधन में दो बार गढ़वाली में संबोधन किया. साथ ही उत्तराखंड की पिछले 25 साल की विकास गाथा का बखान किया. इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लोकल उत्पादों और त्योहारों की जमकर तारीफ की.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!