उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ की 5 मांगों पर परिवहन विभाग ने दिया आश्वासन, प्रदर्शन कर जताया था विरोध

परिवहन विभाग ने परिवहन कारोबार से जुड़ी यूनियनों को 5 प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन दिया है. जिसके बाद परिवहन कारोबारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर देवभूमि ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का एलान किया था. जिसके बाद परिवहन कारोबारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने से पहले बीते दिन देहरादून के लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन को देखते हुए परिवहन विभाग ने परिवहन कारोबार से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया. परिवहन अधिकारियों से वार्ता के बाद कारोबारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया. इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने परिवहन व्यवसाय से जुड़ी यूनियनों के साथ वार्ता करते हुए उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दिया है. इसमें ऑटोमेटिक फिटनेस को लेकर परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि जिन आरटीओ कार्यालय के क्षेत्र में ऑटोमेटिक फिटनेस की व्यवस्था नहीं है, वहां सप्ताह भर के भीतर पहले की तरह मैनुअल फिटनेस आरंभ कर दी जाएगी.

इसके अलावा वाहन टैक्स में पांच फीसदी बढ़ोतरी किए जाने का भी महासंघ ने विरोध किया था. परिवहन अधिकारियों के साथ हुई बैठक मे परिवहन कारोबारियों को यह आश्वासन दिया गया है कि वाहन टैक्स में 5 फीसदी वृद्धि से पहले इसी महीने राज्य परिवहन प्राधिकरण की आयोजित होने जा रही बैठक में किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया जाएगा.

पहाड़ी मार्गों पर माल वाहक वाहनों को ज्यादा क्षमता के परमिट देने का प्रस्ताव भी एसटीए के समक्ष रखा गया. उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर पवार ने परिवहन व्यवसायियों की तरफ से देहरादून के परिवहन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश आज राज्य गठन की 25 वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती समारोह मना रहा है, लेकिन उनकी लंबित मांगे कई समय से मानी नहीं जा रही थी. लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों से परिवहन व्यवसायियों की कुछ मांगों पर सहमति बनी है, जिसका परिवहन कारोबार से जुड़ी सभी यूनियनों स्वागत किया है.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप
    error: Content is protected !!