बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज – roglognews

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैंक में नकली गहने गिरवी रखकर उस पर लाखों रुपए का लोन लेकर 5 आरोपियों ने ठगी कर डाली. किश्त जमा नहीं करने पर जब बैंक ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया. शक होने पर बैंक की ओर से जब सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला. बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर थाना राजपुर में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दे कि एक बैंक की शाखा प्रबंधक ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि 16 अक्टूबर 2024 को राजन निवासी उत्तम नगर दिल्ली का रहना वाला है और देहरादून बैंक शाखा में आया. राजन ने जमीन खरीदने में वित्तीय परेशानी बताकर गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया. इसमें सोने का एक ब्रेसलेट और एक चेन थी. बैंक ने मूल्यांकनकर्ता सुधीर को बुलाकर गुणवत्ता और मूल्यांकन की रिपोर्ट मांगी, जिसके आधार पर साढे तीन लाख रुपए का लोन राजन के बचत खाते में ट्रांसफर कर दिया गया.आरोपी ने उसी दिन पूरी धनराशि अन्य बैंक की दिल्ली स्थित शाखा में ट्रांसफर कर दी.

दूसरी बार वह 16 दिसंबर 2024 को बैंक शाखा में आया और वित्तीय परेशानी बढ़कर गहनों को बैंक में गिरवी रखकर 4 लाख 48 हजार रुपए का लोन लिया और उसी दिन रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी. इस तरह तीन अन्य किश्तों में नकली सोना जमा कर कुल 36 लाख 16 हजार रुपए का गोल्ड लोन ले लिया. लोन की मियाद 6 महीने की थी, लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी जब लोन का भुगतान नहीं किया. इस बीच बैंक अधिकारियों ने राजन से संपर्क किया तो हर बार उसने बैंक में आकर जल्द धनराशि जमा करने का आश्वासन दिया.

उसके बाद भी उसने धनराशि जमा नहीं की. बैंक अधिकारियों ने धनराशि जमा करने का दबाव बनाया तो राजन ने स्पष्ट कहा कि बैंक उसे बार-बार फोन ना करें और बैंक के पास गिरवी रखे आभूषणों को बैंक में लोन की वसूली कर ले. यह सुनकर गड़बड़ी की संभावना प्रतीत हुई और तत्काल अपने क्षेत्रीय कार्यालय से अपनी शाखा में रखें, सभी गिरवी गहनों की जांच करवाई गई.

9 जुलाई 2025 को बैंक के सूचीबद्ध अन्य आभूषण विशेषज्ञों ने गहनों की जांच की तो पता चला कि राजन ने जो गहने गिरवी रखे हैं, वह नकली और मिलावटी हैं. पता चला कि राजन ने अपनी सहयोगी योगेश त्यागी निवासी सीलमपुर दिल्ली, सौरभ सिंह निवासी आईटी पार्क, जय शर्मा निवासी शामली और सुनील थापा निवासी मसूरी रोड को गवाह बनाकर और उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!