सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट का नगर पालिका उड़ा रही मखौल, शारदा नदी किनारे बना कूड़ा डंपिंग जोन

जिले के टनकपुर में शारदा कॉरिडोर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. लेकिन यहां सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का टनकपुर नगर पालिका मखौल उड़ा रही है. नगर पालिका प्रशासन द्वारा लम्बे समय से शारदा नदी के किनारे ही कूड़ा डंपिंग जोन बनाकर शहर भर का कूड़ा डाला जा रहा है. कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध एवं इसको जलाने से हो रहा धुंआ पूरे शारदा घाट इलाके को प्रदूषित कर रहा है. पूर्णागिरि आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के पार्किंग स्थल पर खड़ा होना मुश्किल हो जाता है. इस सबके बावजूद ना एनजीटी और ना प्रशासन इस ओर संजीदा दिख रहे हैं.

पूरे देश में स्वच्छता मिशन को लेकर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं. वहीं बात उत्तराखंड की की जाए तो शहरों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर शहरी विकास विभाग द्वारा अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. इस सबके बावजूद सीएम धामी की विधानसभा सीट चंपावत की टनकपुर नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का मखौल उड़ाया जा रहा है. नगर पालिका द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के शारदा घाट इलाके में बहने वाली पवित्र शारदा नदी के किनारे कूड़ा डंपिंग जॉन बनाया गया है. यहां पर पूरे नगर का कूड़ा नगर पालिका प्रशासन द्वारा फिंकवाया जा रहा है. कूड़े के ऊंचे ऊंचे ढेर उनमें लगी आग, दुर्गंध एवं पूरे इलाके में कूड़े से उठता धुआं लगातार प्रदूषण को बढ़ा रहा है.

Sharda Corridor in Tanakpur

एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा शारदा कॉरिडोर के रूप में करोड़ों की विकास योजनाओं के माध्यम से शारदा घाट सौंदर्यीकरण सहित धार्मिक नगरी टनकपुर को संवारने की कवायद की जा रही है. दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन पूरे नगर के कूड़े को शारदा नदी के किनारे डालकर सीएम धामी की शारदा कॉरिडोर की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाती दिख रही है.

कूड़े के ढेर से लगे मां पूर्णागिरि यात्रियों के पार्किंग स्थल पर आने वाले हजारों तीर्थ यात्री दुर्गंध एवं कूड़े के ढेर में लगी आग से उठते धुंए से लगातार परेशान हो रहे हैं. नगर पालिका द्वारा जहां कूड़े को इकट्ठा किया जाता है, उस इलाके के पीछे आबादी व उप जिला चिकित्सालय भी मौजूद है. फिलहाल एनजीटी के नियमों का जहां लगातार नगर पालिका टनकपुर द्वारा मखौल उड़ाया जा रहा है वहीं पूर्णागिरि तीर्थ यात्री एवं स्थानीय लोग कूड़े स्थल को वहां से हटा आबादी से दूर किए जाने की बात कह रहे हैं.

Sharda Corridor in Tanakpur

टनकपुर में पवित्र शारदा नदी के किनारे नगर पालिका द्वारा बनाया गया कूड़ा डंपिंग स्थल को ना तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा कवर किया गया है, ना ही उक्त स्थान पर कूड़ा निस्तारण की फिलहाल कोई व्यवस्था रखी गई है. उसके उलट कूड़े के ढेर में आग लगी हुई है, जिससे लगातार उठता जहरीला धुआं स्थानीय लोगों के साथ-साथ हजारों की संख्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी परेशान कर रहा है. कूड़े के ढेर में गो वंशीय पशुओं का जमावड़ा लगा है. ये पशु कूड़े के ढेर से पन्नियों व अन्य प्रदूषित चीजों को खाकर अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं.

प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने माना कि शारदा नदी के किनारे से कूड़ा स्थल हटाने की नगर पालिका की फिलहाल कोई योजना नहीं है. बड़ा सवाल अब यह उठता है कि स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के चंपावत जिले को आखिर इन हालातों में किस तरह स्वच्छ सुंदर एवं आदर्श मॉडल जिला बनाया जा सकेगा.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!