फिल्मी स्टाइल में युवक का किडनैप, चार बदमाश अरेस्ट, दो फरार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हाईवे के किनारे कैफे में चाय पी रहे युवक का फिल्मी स्टाइल में किडनैप करने का मामला सामने आया है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और दस घंटे के अंदर न सिर्फ युवक को किडनैप करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया, बल्कि पीड़ित युवक को भी सकुशल बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

दरअसल, ये मामला शनिवार शाम का है. पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि शाम को करीब साढ़े छह बजे हरिद्वार-रुड़की के बीच स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार कुछ युवक राजन नाम के युवक का अपहरण कर ले गए. युवक के किडनैप की सूचना मिलते ही जिलेभर की पुलिस हरकत में आई.

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लिया और बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया. इसके साथ ही हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने सबसे पहले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगलानी शुरू की.

पुलिस ने बताया कि अपहरण के करीब दस घंटे के भीतर ही हरिद्वार-मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों की कार को रोक लिया गया. पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और अपहृत राजन को भी सकुशल छुड़ा लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भागने में फरार हो गए.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्पित शर्मा पुत्र सुशील शर्मा, नितिन पुत्र प्रकाश चंद्र, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन पुत्र बेगराज और हर्ष उर्फ हनी पुत्र भोपाल सिंह हैं. बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि पीड़ित के पिता अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर की तहरीर के आधार पर अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे दो आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. अपहरण की वजह पुरानी रंजिश का बदला लेना बताई जा रही है.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार
    error: Content is protected !!