उत्तराखंड सचिवालय में बंपर तबादले, 95 अफसरों-कर्मचारियों के अनुभाग बदले

उत्तराखंड सचिवालय में लंबे समय से तबादलों को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है. ईटीवी भारत ने 24 घंटे पहले ही तबादलों में हीलाहवाली की खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद शासन ने आखिरकार समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर्स के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं.

उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादले किए हैं. हालांकि पिछले कई महीनों से इस तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन शासन स्तर पर होमवर्क नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों के तबादले नहीं हो पाए थे. इस मामले को लेकर ईटीवी भारत ने भी खबर प्रकाशित करते हुए तबादला नीति का पालन नहीं होने की बात रखी थी. जिसके बाद अब शासन ने इस पर आखिरकार निर्णय लेते हुए आदेश जारी किए हैं.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

उत्तराखंड सचिवालय में फिलहाल समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के तबादले किए गए हैं. लेकिन अभी उच्च पदों पर मौजूद अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी नहीं की गई है.

UTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFERUTTARAKHAND SECRETARIAT TRANSFER

 




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!