उत्तराखंड के विकासनगर में बड़े सड़क हादसे, कालसी में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी

उत्तराखंड में बुधवार 19 नवंबर को दो बड़े हादसे हुए. देहरादून जिले में जहां कालसी धोइरा मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा टिहरी जिले के नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में भी स्कूटी खाई में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

सड़क हादसे का पहला मामला देहरादून जिले के कालसी तहसील क्षेत्र का है. हादसा कालसी-धोइरा मोटर मार्ग पर हुआ. बताया जा रहा है कि यूटिलिटी वाहन सुबह करीब साढे ग्यारे बजे कालसी से धोइरा गांव के लिए चला था. तभी बीच रास्ते में धोइरा गांव के पास बोलगा इलाके में यूटिलिटी वाहन अचानक से बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे. इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

मामले की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व ड्राइवर के शव को खाई से बाहर निकाला गया. पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल कालसी भेजा गया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की.

कालसी थाना के एसआई नीरज कठैत ने बताया कि कालसी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि धोइरा मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन संख्या UK16CA0250 दुर्घटना ग्रस्त हो गया है. मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें दो घायलों धनु उम्र 52 साल पुत्र थेपडू निवासी निछिया कालसी और अनुज 32 साल पुत्र प्रताप सिंह निवासी धोइरा कालसी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं इस हादसे में ड्राइवर राजेंद्र 45 साल पुत्र साधू निवासी धोइरा कालसी की मौत हो गई.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!