हरिद्वार में एक और भीषण हादसा, पिकअप ने कार को मारी टक्कर, व्यापारी की मौत, तीन लोग घायल

लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक और सड़क हादसा हो गया है. यहां एक अनियंत्रित पिक अप वाहन ने कार सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में ज्वालापुर के व्यापारी की मौत हो गई. गुरुवार देर शाम को मिस्सरपुर स्थित मैंगो फॉर्म हाउस के पास ये हादसा हुआ. हादसे में व्यापारी बिजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में उनकी पत्नी समेत चार लोगों को भी चोटें आई हैं. हादसे के बाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अफरा तफरी मचती दिखाई दे रही है. गुरुवार सुबह भी लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जियापोता गांव के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी.

जानकारी के मुताबित ज्वालापुर के चौहानान मोहल्ला निवासी टेंट हाउस कारोबारी कार से घर लौट रहे थे. कनखल थाना क्षेत्र में मिस्सरपुर स्थित मैंगो फॉर्म हाउस के पास एक अनियंत्रित पिक अप वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे के तुरंत बाद ही पिक अप वाहन सवार मौके से फरार हो गया. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के साथ ही पिक अप वाहन भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में उनकी पत्नी समेत चार लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं अचानक मौत की खबर सुनते ही कारोबारी के घर में कोहराम मच गया.

कनखल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है. गुरुवार सुबह घर से पासपोर्ट के काम से निकले दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए थे. जियापोटा गांव के पास पहले उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकराई और दोनों भाई नीचे गिर गए. पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों भाइयों को कुचल दिया था. डंपर के नीचे आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसके बाद शाम के वक्त लक्सर हरिद्वार मार्ग पर ही मिस्सरपुर गांव स्थित फॉर्म हाउस के पास ये दूसरा हादसा हो गया, जिसमें कारोबारी की मौत हो गई. लगातार हो रहे हादसों से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. करीब एक महीना पहले भी जगजीतपुर में एक छात्र डंपर के नीचे आ गया था और उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई थी. उस समय गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और खूब हंगामा भी किया था. सोशल मीडिया पर ट्रैफिक प्लान पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोग दिन के वक्त भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही हरिद्वार पुरकाजी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी उठाई जा रही है.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!