देहरादून के डोईवाला में बच्चे के गले में फंसा गुब्बारा, दम घुटने से हुई मौत – roglognews

देहरादून के डोईवाला में बच्चे के गले में फंसा गुब्बारा, दम घुटने से हुई मौत

उत्तराखंड के देहरादून में से दुखद खबर सामने आई है। जहां खेलते-खेलते एक बच्चे के गले में गुब्बारा फंस गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गुब्बारा बच्चे की सांस की नली में अटक गया था। इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के डोईवाला में हुई है। जहां गुरुवार शाम को छह वर्षीय बालक अतुल पुत्र राम स्नेह  निवासी वीरपुर मोड बड़कोट की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक छह वर्षीय बालक गुब्बारा फुलाकर उसके साथ खेल रहा था। तभी गुब्बारा उसके सांस की नली में अटक गया था। जिसमें वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अतुल (6 वर्ष ) पुत्र राम स्नेह हाल निवासी वीरपुर मोड बड़कोट व मूल निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के पिता क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!