हरिद्वार में मजदूरों के साथ मारपीट, पूर्व प्रधान के भतीजों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीच रास्ते में दो मजदूरों के साथ मारपीट की घटना हुई है. आरोप है कि मजदूरों को रोककर उनके साथ पूर्व प्रधान के भतीजे व अन्य लोगों ने गाली गलौज करने के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी. नामजद आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान गांव निवासी सुल्तान ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है. पत्र में बताया है कि बीती 26 नवंबर की शाम को वो और उसका पड़ोसी शकील मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे. जैसे ही दोनों गुडलक ढाबे के पास पहुंचे, तो रास्ते में ही गांव के पिंटू, चुन्नू, निक्की, सन्नी और विक्की ने उनका रास्ता रोककर उन्हें पकड़ लिया.

आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई ताबड़तोड़ वार भी किए. जिसके बाद शोर शराबे की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. तभी चुन्नू और सन्नी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

वहीं पीड़ितों ने पुलिस से जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि कि आरोपी पूर्व प्रधान के परिवार के लोग हैं. आरोप है कि बीते दिनों भी उन्होंने बिना अनुमति के काफिला निकालकर हूटर बजाकर कानून की धज्जियां उड़ाई थी.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!