हरिद्वार में रिटायर्ड एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था बदमाश

बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 62 वर्षीय मृतक का नाम भगवान सिंह है, जो जमालपुर की जेवीजी कॉलोनी के निवासी हैं. देर रात वो शादी समारोह में जा रहे थे. वारदात के वक्त कार में उनका बेटा भी साथ में मौजूद था. हत्या की वारदात के बाद सनसनी मची है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है.

बहादराबाद पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर की रात भगवान सिंह और उनका 22 वर्षीय बेटा यशपाल रोशनाबाद किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल पर उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देने के लिए कार रोक दी. कार में जगह थी, इसलिए अज्ञात शख्स को कार में बैठा लिया. थोड़ी दूर चलने के बाद कार में पीछे की तरफ बैठे बदमाश ने भगवान सिंह की सिर से सटाकर गोली चला दी. गोली लगते ही भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली चलते ही बेटा अचानक घबरा गया और उसने कार के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. कार रुकते ही गोली मारने वाला बदमाश दरवाजा खोलकर अंधेरे में फरार हो गया. आनन फानन में बेटे ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल भगवान सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया. उधर अचानक इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

बेटे के बताए अनुसार, फरार हुए बदमाश की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. उधर, हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. अचानक हुई हत्या की वारदात के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है.

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि शनिवार रात की घटना है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. मृतक के बेटे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!