देहरादून के विकासनगर में अनुसूचित जाति की गर्भवती महिला से दुष्कर्म, राजस्व पुलिस के दर्ज किया मुकदमा

देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला अनुसूचित जाति से आती है. घटना राजस्व क्षेत्र की है. महिला की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जिला देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र के अर्तगत एक गांव की अनुसूचित जाति से संबंधित महिला ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को 1 दिसंबर को लिखित तहरीर दी. तहरीर में महिला ने बताया कि, वह अपने परिवार के साथ विकासनगर में रहती है. बूढ़ी दिवाली के दिन 21 नवंबर को महिला अपने पति और बच्चों के साथ पर्व मनाने के लिए चकराता में मौजूद अपने गांव गई थी. वह 6 महीने की गर्भवती भी है.

पीड़ित महिला ने तहरीर में आगे बताया कि, वह 28 नवंबर को कपड़े धोने के लिए घर से 100 मीटर दूरी पर पंणियार (पानी का स्त्रोत) पर गई थी. जहां गांव के एक युवक ने उसे जबरन पकड़कर नजदीक के शौचालय में घसीट कर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. महिला ने इस दौरान चिल्लाने की काफी कोशिश, लेकिन युवक ने मुंह को दबाकर बंद कर दिया.

नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल ने बताया कि एक महिला ने 1 दिसंबर को लिखित तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. मामला महिला अपराध से जुड़ा होने के कारण मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है. मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!