देहरादून में बुलेट बनी बवाल की वजह, दो समुदाय आपस में भिड़े, पथराव में कई घायल – roglognews

देहरादून में बुलेट बनी बवाल की वजह, दो समुदाय आपस में भिड़े, पथराव में कई घायल

राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात को मोटर साइकिल के साइलेंसर से निकली पटाखे की आवाज से इलाके में बवाल हो गया. इस वजह से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी. बताया जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से पथराव भी किया गया. इस वजह से कई लोग घायल भी हो गए थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. मौके पर कई थानों से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा था.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में देर रात एक पक्ष की तरफ से तहरीर आई है, जिसके बाद पुलिस ने 6 युवकों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आकाश निवासी नई बस्ती चंदन नगर रोड ने पुलिस को तहरीर दी थी.

आकाश ने पुलिस को बताया कि वो और उसका दोस्त करण बाइक पर घर से लक्ष्मी रोड की ओर जा रहे थे. तभी बुलेट की आवाज सुनकर मुस्लिम कॉलोनी निवासी अकबर और डैनी ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.

कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट हो गई. आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी की बाइक भी तोड़ दी थी. मामले की जानकारी मिलते ही जब बाइक सवार युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके ऊपर भी पथराव किया गया. शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग घरों से बाहर निकल आए और भीड़ जमा हो गई. आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से पत्थर चलने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई थी.

इस झगड़े में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनका उपचार फिलहाल कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पीड़ित पक्ष के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने में पहुंचे और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग करने लगे. हालात पर काबू पाने के लिए शहर कोतवाली, डालनवाला, नेहरू कॉलोनी और रायपुर थाना क्षेत्रों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई. समय रहते पुलिस ने स्थिति संभाल लिया और बड़ा तनाव पैदा होने से पहले मामले को नियंत्रण में कर लिया. फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस हालात पर नज़र बनाए हुए है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!