उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कार ने बुजुर्ग को रौंदा, दर्दनाक मौत

हरिद्वार जिले के रूड़की में एक दर्दनाक हादसा हो गया, दरअसल यहां एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने रौंद दिया. आनन-फानन में बुजुर्ग को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब कार चालक की तलाश करने में जुटी हुई है. वहीं ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव निवासी (87 वर्षीय) दिलावर 3 दिसंबर बुधवार के दिन किसी काम से रुड़की आए थे, थकान होने पर बुजुर्ग दिलावर रुड़की की जामा मस्जिद के बाहर सड़क किनारे बैठ गए. इसी दौरान पास में खड़ी एक सफेद कलर की फॉर्च्यूनर कार को चालक ने स्टार्ट किया और कार को बैक करने के बाद चलते समय सड़क पर बैठे बुजुर्ग को नहीं देख पाया, जिससे कार सीधे दिलावर के ऊपर चढ़ गई, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद चालक कार से बाहर निकला तो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में गाड़ी के नीचे फंसा मिला.

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि कार सवार बुजुर्ग को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए. वहीं बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. लेकिन दिलावर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं बुजुर्ग की पहचान उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से की गई. जिसके बाद घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई, सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए.

उधर सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक बुजुर्ग के परिजन कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं, वहीं पूरी घटना जामा मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें चालक की लापरवाही और हादसे का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी और गाड़ी का नम्बर भी कैद हुआ है. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है, कार चालक की तलाश की जा रही है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!