बुर्का पहनाकर नाबालिग हिंदू बहनों को टहला रहे थे दो युवक, शक होने पर एक को पकड़ा – roglognews

बुर्का पहनाकर नाबालिग हिंदू बहनों को टहला रहे थे दो युवक, शक होने पर एक को पकड़ा

उधमसिंह नगर के नानकमत्ता नानक सागर डैम इलाके में उस वक्त हंगामा हो गया जब दो नाबालिग हिंदू छात्राएं दो संदिग्ध युवकों के साथ बुर्के में दिखाई दीं. ये छात्राएं सगी बहनें हैं. उन्हें स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहना कर डैम किनारे घुमाते दो मुस्लिम युवकों को शक होने पर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.

उक्त घटना क्रम में विवाद की स्थिति देख एक युवक मौके से भागने में सफल रहा. दूसरे युवक को पकड़ स्थानीय लोगों ने नानकमत्ता पुलिस के सपुर्द कर दिया. वहीं पुलिस द्वारा सितारगंज निवासी दोनों नाबालिग छात्राओं के परिजनों को उक्त मामले की सूचना दी गई. थाने पहुंचे लड़कियों के पिता ने उनकी बेटियों को बहला फुसला कर बदनीयती से सितारगंज के ही रहने वाले दोनों मुस्लिम युवकों पर नानकमत्ता लाए जाने का आरोप लगा उनके खिलाफ तहरीर सौंपी.

इस पर नानकमत्ता पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दो अलग अलग समुदाय से लड़के लड़कियों के होने के चलते उक्त मामला चर्चाओं में रहा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज थाना क्षेत्र की दो हिन्दू बालिकाएं सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. बालिकाओं के स्वजन का आरोप है कि सितारगंज का ही एक युवक अरबाज अपने दूसरे साथी के साथ उनकी दोनों नाबालिग पुत्रियों को बदनीयती से बुर्का पहनकर नानकमत्ता ले आया. नानक सागर के पास कुछ लोगों ने संदिग्ध अवस्था में उनको घूमते देखा. शक होने पर पूछताछ की. तब एक युवक मौके से भाग गया.

स्वजन ने बताया कि उनकी पुत्री को ले जाने वाला एक युवक अरबाज लोगों के हाथ लग गया. नाबालिग बालिकाओं के पिता ने थाने में दी तहरीर में अपनी पुत्री को गलत नीयत से लाने के मामले में युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने अरबाज सहित दूसरे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाअध्यक्ष नानकमत्ता उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल उक्त मामले की जांच की जा रही है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!