भगवानपुर ब्लॉक में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन मुक्त कराई गई – roglognews

भगवानपुर ब्लॉक में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन मुक्त कराई गई

हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक में प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां पर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को टीम द्वारा हटाया गया है. बताया गया है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर निर्धारित समय के बाद प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की निगरानी में जनपद में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज हो गई है. सरकारी भूमि पर कब्जों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से लगातार कार्रवाई की जा रही है. हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम शहीदवाला ग्रांट में नसीम बानो पत्नी इकबाल हसन, निवासी देहरादून, द्वारा 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मजार बनाकर अतिक्रमण किया गया था.

मामले की जांच के बाद संबंधित को विधिवत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया. निर्धारित कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. नोटिस के बाद दबाव में आई अतिक्रमणकर्ता ने स्वेच्छा से स्वयं अवैध निर्माण को हटाया. प्रशासन ने सरकारी भूमि को पुनः अपने कब्जे में लेकर मामले का निस्तारण किया. वहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे.

बताते चलें बीती 26 नवंबर को भी पिरान कलियर में प्रशासन की टीम द्वारा अब्दाल साहब रोड पर स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया था. इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा था. विभाग की ओर से पहले ही इस अतिक्रमण को लेकर नोटिस भी जारी किए गए थे. जारी किए गए नोटिस में संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था. लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में कलियर पहुंची प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया था.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!