देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दुकान में घुसकर पलटा – roglognews

देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दुकान में घुसकर पलटा

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मोहब्बेवाला के पास खड़ी गाड़ियों में आशारोड़ी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद एक के बाद पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी और ट्रक टक्कर मार दुकानों में घुस गया. टक्कर लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. साथ ही आशारोड़ी से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक की डीजल टंकी फटने से डीजल लीक होने लगा, जिसके लिए फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई है. वहीं पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

जानकारी के अनुसार आज सुबह मोहब्बेवाला चौक आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर पर एक्सीडेंट की सूचना पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस और सीपीयू मौके पर पहुंची. मौके मौजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास बैक हो रहा था, जिस कारण मोहब्बेवाला चौक पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थी. उसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से एक सीमेंट से भरा हुआ ट्रक आया और जाम में खड़ी 3 कार, ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्रक मौके पर ही सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया और पलट गया.

जिसके बाद आसपास लोग इकट्ठे हो गए और जिन कारों में सवारियां थी,उनको बाहर निकाला गया. पुलिस द्वारा मौके पर क्षतिग्रस्त छोटे वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और ट्रक हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था की गई. यातायात सामान्य करवा दिया गया है. साथ ही सीमेंट से भरे ट्रक की डीजल टंकी फटने से डीजल लीक हो गया, जिसके लिए फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई.

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि सीमेंट से भरे ट्रक चालक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही अन्य वाहनों की सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है. वहीं जिस सीमेंट से भरे ट्रक ने गाड़ियों को टक्कर मारी है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है कि किस कारण यह हादसा हुआ हुआ.साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!