हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, कॉलोनी में घुसकर घर की दीवार तोड़ी, खेतों में फसलों को रौंदा

आबादी वाले इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है. अब ये हाथी लोगों के घर मकान, वाहन और यहां तक कि खेतों को भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं. बिल्केश्वर कॉलोनी में घुसे जंगली हाथियों ने एक मकान की दीवार गिरा दी. साथ ही एक बाइक को हाथियों ने रौंद डाला. वहीं जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया और सड़क मार्गों पर अफरातफरी का माहौल बना दिया.

हरिद्वार के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों हाथियों के आतंक से लोगों में गहरा आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग इन हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं. राजाजी टाइगर रिजर्व हो या फिर वन विभाग, दोनों ही विभाग इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं कर पा रहे हैं.

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाथियों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए गश्ती दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जैसे ही हाथी, आबादी में घुसते हैं, उन्हें टीम द्वारा जंगल में खदेड़ दिया जाता है. इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि हाथियों को देखकर भीड़ न जुटाए. उनकी फोटो वीडियो न बनाएं और दूरी बनाए रखें. आबादी में वन्यजीव दिखाई देते ही वन विभाग को सूचना दी जाए.

गौर है कि बीती रात ग्राम जगजीतपुर में हाथियों का झुंड खेतों में घुस आया. पहले तो इन हाथियों ने लक्सर हरिद्वार मार्ग पर अफरा तफरी मचाई और फिर किसानों की फसलें रौंद डाली. फसलों को रौंदते हुए हाथियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जगजीतपुर क्षेत्र में तो रोजाना हाथी आबादी में आते हैं और इनकी वीडियो वायरल होना आम बात हो गई है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!