चमोली सवाड़ गांव पहुंचे सीएम धामी, 18वें शहीद मेले का किया शुभारंभ – roglognews

चमोली सवाड़ गांव पहुंचे सीएम धामी, 18वें शहीद मेले का किया शुभारंभ

रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवाल के सैनिक बाहुल्य सवाड़ गांव पहुंचे. यहां सीएम धामी ने 18 वें अमर शहीद मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उनके साथ थराली विधायक भूपालराम टम्टा, राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल,राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. वीर भूमि सवाड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर सीएम धामी का स्वागत किया.

शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेला मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेला समिति ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया. मेला कमेटी ने अमर शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सवाड के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा सवाड़ वीर सैनिकों की फैक्ट्री है. वीरों के इस गांव के सैनिकों ने पेशावर कांड से लेकर प्रथम विश्व युद्ध ,द्वितीय विश्व युद्ध और ऑपरेशन ब्लू स्टार में अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया.

सीएम धामी ने कहा मैं स्वयं एक फौजी का बेटा हूं. इस वीर भूमि में आकर मेरे पिताजी की सुनाई गई कई वीरगाथाओं की स्मृतियां फिर से जीवंत हो उठी हैं. सवाड़ गांव के वीर सपूतों ने सदैव राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है.

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना में जो सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं. उन्हें देखकर अत्यंत गर्व और हर्ष की अनुभूति होती है. एक समय था जब भारत रक्षा उपकरणों के लिए पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रहता था, लेकिन आज हमारा देश उन्हीं रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले अग्रणी राष्ट्रों में शामिल हो चुका है.

वहीं, थराली विधायक द्वारा सौंपे गए 6 सूत्रीय मांग पत्र को मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा में शामिल करते हुए कहा कि इन सभी मांगो पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही. मुख्यमंत्री धामी ने कहा जनभावनाओं को देखते हुए नंदादेवी राजजात के बाद ग्वालदम -देवाल-वाण -तपोवन मोटरमार्ग को बीआरओ को सौंपा जाएगा. इसके साथ ही अमर शहीद मेला सवाड को राजकीय मेला घोषित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तोरती रामपुर से गुडप होते हुए कपकोट बागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की भी घोषणा मंच से की.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!