स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की लापरवाही से युवक की मृत्यु – परिवार ने राज्य मानवाधिकार आयोग में दी शिकायत

हरिद्वार जनपद में एक दर्दनाक घटना में ग्राम पंजाबी धर्मशाला निवासी श्री लखन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना 03 दिसम्बर 2025 की शाम घटित हुई, जब लखन शर्मा अपनी माता के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक स्थिति बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल हरिद्वार इलाज हेतु लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सीय लापरवाही के कारण समय पर उपचार न मिलने से उनकी मृत्यु हुई।

परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बावजूद कई महत्वपूर्ण चिकित्सकीय तथ्य स्पष्ट नहीं किए गए। 06 दिसम्बर 2025 को शरीर को पोस्टमार्टम हेतु पुनः भेजा गया, जिसके बाद मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। परिजनों का कहना है कि जब शरीर गांव लाया गया, तो स्थिति देखकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। मृतक के सिर और आंख के पास गहरे निशान मिले। आरोप लगाया गया कि आंख बाहर निकली हुई थी और शरीर पर चोटों के अनेक निशान थे, जो घटना की गंभीरता और संदिग्ध परिस्थितियों को दर्शाते हैं।

पीड़ित पक्ष ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल हरिद्वार द्वारा लापरवाही बरती गई। मृतक के शव को बिना सही प्रक्रिया के फ्रीजर में रखा गया और कई घंटे तक परिजनों से छिपाया गया। परिजनों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान परिजनों की ओर से कई बार अधिकारियों और विभाग को संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उचित कार्यवाही नहीं की गई।

पीड़ित परिवार और स्थानीय सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि इस घटना में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर चूक सामने आई है। मृतक के परिजनों द्वारा राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि किसी अधिकारी या चिकित्सक की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए, अस्पतालों की निगरानी सुनिश्चित की जाए और मानवाधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाए।




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!