विकासनगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से हिमाचल के किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

बल्लूपुर पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को महाराजा होटल के पास कार की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी सलगी राम (68 साल) पुत्र शोभाराम की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद पुलिस ने कार को चौकी में खड़ा करवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

हादसा उस वक्त हुआ जब हिमाचल प्रदेश के दस लोग बल्लूपुर पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजा होटल मे भोजन करने के बाद बाहर निकले थे. सभी को पांवटा की ओर जाना था, इन लोगों के दो वाहन सड़क के दूसरी और खड़े थे. सड़क पार करने के दौरान देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने इनमें से एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद भिजवाया गया. डॉक्टरों ने घायल की गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल मे घायल का उपचार चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. कोतवाल विकासनगर विनोद गुसाई ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

वहीं दूसरी और कालसी हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर सोमवार को देर शाम विकासनगर से शिमला की ओर जा रही एक पिकअप वाहन टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर गहरी खाई मे जा गिरी. दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के कुमड़ा निवासी वाहन चालक बिलाल घायल हो गया, जिसका उपचार हरबटपुर लेहमन अस्पताल मे चल रहा है. नायब तहसीलदार कालसी राजेंद्र लाल ने बताया कि एक पिकअप वाहन विकासनगर से पौधे और चूना लेकर शिमला के चौपाल जा रहा था, तभी टिकरधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया. वाहन में चालक ही सवार था, राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया है.

बता दें कि 29 नवम्बर 2025 को आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार कालसी डैम के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गई थी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!