ऋषिकेश एम्स में ठगी मामला, सख्त हुये सीएम धामी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने ऋषिकेश एम्स के कर्मचारी सिद्धांत शर्मा के खिलाफ एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं. जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. पीड़ित ने मामले में सीएम धामी से गुहार लगाई थी.

ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगत सिंह रावत ने बताया कि यह मुकदमा इस सप्ताह ऋषिकेश निवासी सागर चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. जिसमें आरोप लगाया गया कि ऋषिकेश स्थित एम्स में कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक के पद पर कार्यरत कर्मी ने उनसे इस संस्थान में नौकरी दिलाने का वादा किया और इसके एवज में 5.59 लाख हजार रुपये भी लिए. शिकायत के अनुसार सागर चौधरी ‘इंट्राम्यूरल रिसर्च प्रोजेक्ट’ की जानकारी लेने एम्स गए थे, जहां उनकी कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक के पद पर कार्यरत कर्मी से मुलाकात हुई.

कहा गया कि बातचीत के दौरान उसने उन्हें नौकरी दिलाने की बात कही और धनराशि ले ली. बाद में आरोपी ने दो लाख रुपये चौधरी को वापस भी कर दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली. काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर चौधरी ने एम्स के अधिकारियों से लेकर पुलिस तक शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से न्याय की गुहार लगाई.

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. ऋषिकेश स्थित एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने कहा, सिद्धांत शर्मा पर ठगी के आरोप पहले भी लगे हैं. सभी आरोपों की जांच पूरी कर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को दे दी गई है और मामले में पीठासीन अधिकारी भी नियुक्त किया जा चुका है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अंतिम चरण में है और उनकी सेवाएं समाप्त भी की जा सकती हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!