गेस्ट हाउस में किशोरी के साथ पकड़ा गया युवक, मोबाइल में मिली युवतियों की अश्लील तस्वीरें

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में शिमला बाईपास स्थित बंसल होम के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारा. छापे के दौरान एक मुस्लिम युवक एक किशोरी के साथ पकड़ा गया. जिस कमरे में दोनों मिले, वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पुलिस दोनों को अपने साथ आईएसबीटी चौकी पुलिस ले गई. युवक का मोबाइल फोन चेक किया गया तो उसमें तमाम युवतियों की अश्लील तस्वीरें मिलीं.

चौकी में किशोरी ने उसके साथ किसी तरह की घटना होने से इंकार किया है. जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के परिजन को बुलाया. काउंसिलिंग करने के बाद उसे परिवार वालों के सुपुर्द किया गया. साथ ही आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हैदर अश्लील फोटो खींचकर युवतियों को ब्लैकमेल करता है. साथ ही गेस्ट हाउस के मालिक से जब किशोरी को कमरा देने के बारे में सवाल किया गया तो उसने पैसे देकर मामला रफादफा करने की बात कही. आरोपी गेस्ट हाउस संचालक 1000 रुपये लेकर किसी को भी बिना आईडी के कमरे उपलब्ध कराता है. आरोपी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और गेस्ट हाउस सील करने के लिए पुलिस से मांग की गई है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!