सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

इंडस्ट्रीयल एरिया सेलाकुई क्षेत्र मे एक परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी आनन फानन में फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद पुलिस के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किया.

सेलाकुई की जिस परफ्यूम फैक्ट्री में आग गी है उसका नाम जय श्री बालाजी इंडस्ट्रीज है. फैक्ट्री में आग लगने से बड़ी बड़ी आग की लपटें और धुएं का गुबार फैल गया. मौके पर इस बीच अफरा तफरी मच गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला है.

आग लगने की घटनाएं स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं. बड़े बड़े दुकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी इस इसकी चपेट में आ जाते हैं. इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए फायर फाइटर की टीम अक्सर लोगों को हिदायतें देती रहती है. इन सबके बावजूद आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है.

आग लगने पर शांत रहना चाहिए. इस दौरान घबराना नहीं चाहिए. इसके साथ ही 101 पर कॉल करके आग लगने की सूचना देनी चाहिए. फायर अलार्म अगर सक्रिय है तो उसे बजाये. आग लगने पर लिफ्ट के बजाय सीढ़ीयो का उपयोग करें. धुएं में अगर आप फ़सते हैं तो अपनी नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढक लें. कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो खिड़की दरवाजों को बंद कर गले तो तौलिए चादर से दरवाजे के बीच की जगह को बंद कर दें ताकि धुआं कमरे के अंदर प्रवेश न कर पाए. अगर आप धुएं में गिर जाते हैं तो जमीन पर लेट जाएं. इससे धुंए का असर कम होगा. आग वाले क्षेत्र पर नजर रखने के साथ ही आग बुझाने तक वहीं पर रहे. आग बुझाने के लिए पानी बालू या मिट्टी का प्रयोग करें. घायलों को प्राथमिक उपचार करने के साथ ही उन्हें अस्पताल तक पहुंचाए.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!