491 कैडेट्स बने भारतीय सेना के अधिकारी, देहरादून में IMA पासिंग आउट परेड में शामिल

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को 157वीं रेगुलर पासिंग आउट परेड आयोजित हुई, जिसमें 491 ऑफिसर कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बने. इसके अलावा, 34 कैडेट्स 14 मित्र देशों की सेनाओं में शामिल हुए. इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रिव्यूइंग अफसर के तौर पर परेड का निरीक्षण किया और कैडेट्स की सलामी ली.

इन 491 युवाओं ने अपनी कठिन ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय सेना का अंग बनने का सपना साकार किया. यह कैडेट्स भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास से जुड़े हुए हैं और अब अपनी-अपनी पोस्ट पर ड्यूटी करेंगे.

आईएमए ने जुलाई 2025 से महिला कैडेटों का प्रशिक्षण शुरू किया है. इस परेड के साथ ही आइएमए ने अब तक देश और विदेश की सेनाओं को 66,500 से अधिक सैन्य अधिकारी देने का गौरव हासिल किया, जिनमें करीब तीन हजार मित्र देशों के अधिकारी भी शामिल हैं. दिसंबर 2023 से कैडेटों को संबोधित करने वाले शब्द भी बदले गए; अब ‘जेंटलमैन कैडेट’ के बजाय ‘ऑफिसर कैडेट’ कहा जाता है, जो सेना में लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!